टिकारी: टिकारी के निमसर में युवती की संदिग्ध स्थिति में हुई हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में ANMMCH भेजा
Tikari, Gaya | Jun 17, 2026 टिकारी प्रखंड के अलीपुर थाना अंतर्गत निमसर गांव में एक युवती की संदिग्ध स्थिति में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान प्रमोद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी से हुई है। युवती के सर पर मारकर हत्या की गई है। SDPO सुशांत कुमार चंचल सहित पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।