पन्ना: पन्ना में जमीनी विवाद में खूनी खेल: महिला और बच्चों पर हंसिया से जानलेवा हमला, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता!
Panna, Panna | Jun 17, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना से दिल दहला देने वाली खबर है, जहां ससुराल वालों ने ही बहू आसमा बानो और उसके मासूम बच्चों पर हंसिया और कुल्हाड़ी से खूनी हमला कर दिया। इंसाफ न मिलने पर लहूलुहान पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। पुलिस की लचर कार्रवाई से आरोपी खुलेआम घूमकर धमकियां दे रहे हैं।