कैराना: कैराना के गांव मन्नामाजरा के निकट सड़क हादसे में घायल पशु व्यापारी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी वकील उर्फ टिल्लू (52) पशुओं की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने बेटे सलमान के साथ बाइक से शामली पशु पैठ के लिए रवाना हुए थे। मन्नामाजरा के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में वकील उर्फ टिल्लू गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि उनका बेटा सुरक्षित बच गया।