गुमला: अंबेरा डीह पुल के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक घायल
Gumla, Gumla | Aug 31, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित अंबेरा डीह पुल के पास ट्रक के टक्कर से तेलगांव निवासी पीटर एक्का जय मंगल लोहरा और गढ़सारू निवासी उपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर पालकोट प्रखंड के बुजी टोली गांव फुटबॉल टूर्नामेंट मैच खेलने गए थे जहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। वही ट्रक पालकोट की ओर फरार हो गया।