गुमला: एनजीटी आदेश की धज्जियां: गुमला में खनन विभाग और पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध खनन
Gumla, Gumla | Aug 31, 2025 10 जून से 15 अक्टूबर तक झारखंड में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण का आदेश लागू है। सरकार का मकसद मानसून के दौरान नदियों से बालू खनन पर रोक लगाकर पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। लेकिन गुमला में यह आदेश सिर्फ फाइलों और सरकारी बैठकों तक सिमटा हुआ है। जमीनी हकीकत यह है कि जिले की हर सड़कों बालू लदे ट्रैक्टर सरपट दौड़ते हैं।