गुमला: करमा पूजा को लेकर छात्रावासों के विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण
Gumla, Gumla | Aug 31, 2025 उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार आगामी करमा पूजा को लेकर आज समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के सभागार में जिला मुख्यालय के करीब छह छात्रावासों के विद्यार्थियों के बीच वाद्य यंत्र मांदर का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के विद्यार्थियों को करमा पूजा में मांदर बजाने की परंपरा है।