गुमला: गुमला का मजदूर नशा खुरानी गिरोह से बचा, महाराष्ट्र में ट्रेन में पानी पीने के बाद हुआ था बेहोश
Gumla, Gumla | Aug 31, 2025 गुमला के रकमसेरा गांव के 35 वर्षीय मजदूर सुरेश गोप को नशा खुरानी गिरोह से बचा लिया गया है। सुरेश गोवा में मजदूरी करने गए थे और वापस लौटते समय महाराष्ट्र में उनके साथ यह घटना हुई।दोण्ड से मनमाड रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में सुरेश ने पानी की बोतल खरीदी। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गए।नशा खुरानी गिरोह ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल व पैसे लूट लिए।