धमतरी: मथुराडीह मोड़ के पास तूफान गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
बता दे की धमतरी-नगरी मार्ग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर भीषण हादसा हो गया। आज रविवार को एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंबे से जा टकराया। गनीमत रही कि इस हादसे में वाहन चालक बाल बाल बच गया। साथ ही बिजली का तार टूट कर नीचे नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।