सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में शिया समुदाय ने निकाला दसवीं मोहर्रम का जुलूस
सुल्तानपुर जिले में रविवार को दोपहर 12बजे दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जहां शहर से गांव तक अंजुमनो ने नौहा मातम कर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए 71 शहीदों को याद किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।शहर में शिया समुदाय द्वारा खैराबाद स्थित इमामबाड़ा मरहूम अहमद हुसैन से जुलूस निकाला गया। जो अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा