फूलपुुर: प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C के पार, सबसे गर्म शहरों में शामिल
प्रयागराज में शनिवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिला, जहां तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहर देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकलते दिखे।