मैनपुरी: कुरावली तहसील क्षेत्र में अनावश्यक चकबंदी प्रक्रिया को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने CM के नाम RO को दिया ज्ञापन
बुधवार को करीब 1:30 बजे ग्राम सभा मौज वलीपुर व वरखेड़ा में हो रही अनावश्यक चकबंदी प्रक्रिया को रोकने के संबंध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया है। इसके बाद कलेक्ट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात RO ध्रुव शुक्ला को CM के नाम संबोधित ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने कहा गांव में हो रही अनावश्यक चकबंदी को जल्द रोका जाए।