जशपुर: बिसबहरी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसबहरी गांव से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) एवं अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कल से लापता थे, जिसके बाद परिजनों