बांसवाड़ा: बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट में छुट्टी के दिन पहली मंजिल पर पहुंचा बैल, 'अर्जी देने आया' कहकर लोगों ने ली चुटकी
बैल को पहली मंजिल पर देखकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया।कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “लगता है बैल भी अपनी अर्जी लेकर कलेक्टर साहब से मिलने पहुंच गया है।” घटना की सूचना मिलने पर वागड़ बने वृंदावन के गौ सेवक नयन वसिटा ने बताया कि साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत और सावधानी के बाद बैल को सुरक्षित निचे उतारा गया।