मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नर्मदापुरम स्थित निज निवास कार्यालय पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ सांसद के समक्ष रखीं। राज्यसभा सांसद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियो से चर्चा की।