पांकी: महुगांई गांव के डैम में शरारती तत्वों ने डाला जहर, तड़प-तड़प कर मर गईं मछलियां
Panki, Palamu | Jul 2, 2025 पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पंचायत के महुगांई गांव के डैम में शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया। जहर के असर से तालाब में पल रही मछलियां तड़प तड़प पर मर गयी। इस घटना से मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। यह डैम सुपेंद्र साव के नाम से लीज पर लिया गया है, जिसमें पूरे गांव के सहयोग से मत्स्य पालन किया जाता है।