पांकी: पकरिया के ललमटिया में पांकी विधायक समीर अंसारी के परिजनों से मिले, ढाढस बंधाया और मुआवज़ा दिलाने का दिया आश्वासन
Panki, Palamu | Jul 1, 2025 पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता मंगलवार शाम 6 बजे पांकी प्रखंड के पकरिया के ललमटिया पहुंचे एवं साबिर अंसारी के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। विगत दिनों ललमटिया के साबिर अंसारी का इकलौते पुत्र समीर अंसारी की अमानत नदी के तेज धार में बह जाने से मौत हो गई थी। विधायक को सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ऑन स्पॉट मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा ।