हुज़ूर: भोपाल में चल रहे दस्तक अभियान का सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2025 भोपाल में बच्चों को बीमारियों से बचाने और कुपोषण रोकने के लिए चल रहे दस्तक अभियान का मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेवाओं की समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई गई। दस्तक अभियान 16 सितंबर तक संचालित होगा, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों की जांच करेंगे|