बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कराने आए दो गुटों में जमकर मारपीट देखने को मिली है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया है।