बरेली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर रमजान के महीने में रोजा न रखने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने की कड़ी आलोचना
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर रमजान के महीने में रोजा नहीं रखने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने की कड़ी आलोचना। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि रोजा रखना इस्लाम मे फर्ज करार दिया गया है। अगर कोई रोजा नहीं रखता है तो वह गुनहगार है। रोजा नहीं रखकर मोहम्मद शमी ने भी गुनाह किया है।