बैतूल नगर: "खेड़ी में आदिवासी युवकों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट पर उबाल: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल जिले के ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आदिवासी युवकों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर माहौल गरमा गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा आदिवासी युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे आदिवासी समाज में