नुआंव: कम्हारी गांव के बधार में एक चेंबर के समीप वन के बहुवरा गांव के एक युवक का मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Nuaon, Kaimur | Sep 19, 2024 कुढ़नी थाना क्षेत्र के कम्हारी के बधार में चेंबर के समीप वन के बहुवरा गांव के एक युवक का शव मिला है। घटना को लेकर गुरुवार की सुबह घटना-स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे दुमदुमां पंचायत के मुखिया विश्वामित्र ने बताया युवक की निर्मम हत्या की गई है। मृतक बहुवरा गांव का रहने वाला सब्बिर अंसारी पिता मनीर अंसारी बताया जाता है।