नुआंव: गर्रा के समीप एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर किया घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में इलाज के बाद रेफर
Nuaon, Kaimur | Sep 16, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा गांव के समीप एक युवक को कुछ लोगों ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में लाया गया। जहां घायल का इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सोमवार की सुबह रेफर कर दिया। घायल युवक गर्रा का रहने वाला विष्णु भगवान पांडे बताया जाता है।