नुआंव: राम जानकी मंदिर के प्रांगण में मजदूर किसान विकास मंच की कराई गई बैठक, भूमि सर्वेक्षण को लेकर की गई चर्चाएं
Nuaon, Kaimur | Sep 14, 2024 शनिवार की दोपहर नुआंव राम जानकी मंदिर के प्रांगण में मजदूर किसान विकास मंच की बैठक कराई गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल दुबे के द्वारा किया गया। बैठक में सरकार के द्वारा भूमि सर्वेक्षण के कार्य को लेकर किसानों को हो रही समस्याओं पर चर्चाएं की गई। बैठक में वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल सहित मंच के कई अन्य सदस्य शामिल रहे।