जिले के नवागत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने मंगलवार को खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
श्री गुरु प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं। खरगोन में पदस्थापना से पूर्व वे मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सुशासन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
#khargone_family
Khargone, Khargone (West Nimar) | Jul 28, 2026