सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन पुलिस मुस्तैद, 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 🚔🛡️
श्रावण मास के पहले सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन और सवारी व्यवस्था को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने नीलकंठ परिसर में अधिकारियों व पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए स्पष्ट कहा कि "आसमान से लेकर धरती तक हर व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है और हर श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन कराना हमारा दायित्व है।" समीक्षा बैठक के बाद सभी अधिकारियों ने अपने-अपने सेक्टरों में पहुंचकर सवारी मार्ग, बैरिकेडिंग, हाईराइज व जर्जर भवनों और अन्य सुरक्षा इंतजामों का मैदानी निरीक्षण किया। पहले सोमवार की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए शहर में 1200 पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।
#UjjainPolice #MahakalSawari #Sawan2026