बहराइच: बहराइच में सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया। इसके बाद बहराइच लाया गया। पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में लाने के बाद मौलाना से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।