अनूपपुर: भाद, चुकान, बरतराई व टिमकीटोला के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
खनन प्रभावित क्षेत्र के भाद, चुकान, बरतराई, टिमकीटोला एवं आसपास के ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, प्रदूषण नियंत्रण, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण, ब्लास्टिंग से हुए नुकसान का मुआवजा तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।