सगमा: महुआ चुनने वालों की लापरवाही से जंगल में लगी आग, खेत में खड़ी फसल जलकर खाक
Sagma, Garhwa | Mar 28, 2026 सगमा धुरकी प्रखंड अंतर्गत वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ी घटना घटित हुई। दोपहर करीब 1 बजे जंगल में महुआ चुनने गए कुछ लोगों द्वारा लगाई गई आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई। इस आग ने न केवल वन संपदा को नुकसान पहुँचाया, बल्कि जंगल से सटे खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की मेहनत जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महुआ के