प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलो 646 ग्राम अवैध एमडी सप्लाई मामले में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेफुल्ला शेख पिता माकुल शेख (26) निवासी बसाड़, थाना प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।