बालोद नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में अब खुले में कचरा फेंकने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले ऐसे मामलों में 100 या 200 रुपए का समझौता शुल्क वसूला जाता था, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अब नियम बनाकर जुर्माने की राशि तय कर दी गई है।