भोरे: बिहार-यूपी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, 300 मीटर के गड्ढों में रुकी विकास की रफ़्तार
बिहार-यूपी सीमा कहने को तो हम आधुनिक भारत और सड़कों के जाल बिछाने की बात करते हैं, लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक ऐसा हिस्सा है जो दावों की पोल खोल रहा है। बिहार के कावे मोड़ से उत्तर प्रदेश के कटहरिया को जोड़ने वाला मुख्य पथ पिछले काफी समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आलम यह है कि सीमा के पास लगभग 300 मीटर तक सड़क का नामोनिशान नहीं है।