रीठी: ग्राम पंचायत बरहटा के खैर माता प्रांगण में गूंजा राम नाम, अखंड संकीर्तन का भव्य समापन
Rithi, Katni | Jun 10, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा स्थित खैर माता प्रांगण में आयोजित अखंड राम नाम संकीर्तन का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।