दरभंगा: कुरियर कंपनी के गोदाम से 505 से अधिक लीटर विदेशी शराब बरामद, 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा में विशेष अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग, दरभंगा की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। नियमित गश्ती एवं वाहन जाँच अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई तथा अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी बुधवार की शाम 5.15 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।