भैयाथान: जयनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत सूरजपुर: जयनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के पास रविवार को खड़े ट्रक से बाइक टकराने से विश्रामपुर निवासी सुशांत मंडल की मौत हो गई। हादसे के समय युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी जान नहीं बच सकी। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित क