शाहपुरा: बरगी क्रूज हादसा: विधायक नीरज सिंह ने पत्रकारों से की बात, 15 दिन में आएगी उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट
जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर सरकार अब सख्त नजर आ रही है। इस मामले में जहां कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरी है, वहीं एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधायक नीरज सिंह ने आज गुरुवार को 2 बजे पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।