छतरपुर नगर: सटई रोड पर एक गाय के बाद अब भैंस की करंट से मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल वीडियो आया सामने
छतरपुर के सटई रोड स्थित सागर-कानपुर हाईवे बाईपास पर किसान वेयरहाउस के सामने लगे ट्रांसफार्मर के खुले तार और जलभराव के कारण करंट फैलने से दो दिनों में एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खुले तारों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।