मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस के द्वारा कुटेसरा नहर पुल से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध हथियार किया बरामद
एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान को लेकर चरथावल कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह के द्वारा कुटेसरा नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। जैसे ही पुलिस के द्वारा एक युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसमें पुलिस के द्वारा पकड़े गए जीशान पुत्र इस्लाम को शनिवार को जेल भेज दिया।