पचेंडा पुल के पास खेत में ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं सीओ मंडी रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान विजय चौधरी पुत्र हरवीर के रूप में हुई है।