शुक्रवार को करीब 11 बजे हाउसिंग बोर्ड निवासी ओम पुरोहित की माताजी के निधन पर नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने उनके निवास पहुँचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की।