जमुआ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जमुआ विधायक मंजू कुमारी शनिवार को 6बजे फतहा पंचायत स्थित कुरुमडीहा ग्राम पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय निवासी मन्नू सिंह की सुपुत्री वंशिका के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया। विधायक ने वंशिका को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।