पट्टी: सलाहपुर गांव में प्रियंका से मिलने गए युवक को राहुल ने मारपीट कर पुलिस के हवाले किया
सलापुर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। इस दौरान इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। जहां पर ग्रामीणों ने युवक को घेर लिया और जमकर पीटा। जिससे उसका सर फट गया और उसे काफी चोटे आ गई। मारपीट के बाद ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लाई। जहां से उसका सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे शांति भंग में चालान किया गया है।