डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत के पड़रिया गाँव अंतर्गत एक आदिवासी टोला में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। करीब 25 वर्षों से बसे इस टोला में लगभग एक दर्जन घरों के करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन यहाँ न बिजली है और न ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था।