रीगा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 370 बोतल, कुल 111 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। गुप्त सूचना पर मेजरगंज से रीगा आ रहे ऑटो चालक ने पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे ऑटो सहित पकड़ लिया गया।