नवादा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के पास छापेमारी कर 52 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मुसहरी टोला निवासी शंकर चौधरी के रूप में हुई है । बुधवार देर रात 11:00 बजे मामला सामने आया।