गिरिडीह: नियाज अंसारी की मौत पर कोल्डीहा में सड़क जाम, मुआवजे की मांग के बाद मंत्री के आश्वासन पर खुला मार्ग
नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में हुए सड़क हादसे में घायल मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही सोमवार सुबह 7 बजे आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को कोल्डीहा के पास जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।