बेरो: पोकलो ढोड़हा के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल, दो रिम्स रेफर
Bero, Ranchi | Mar 18, 2024 पोकलो ढोड़हा के समीप ऑटो और कार की भिड़ंत में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। डॉ मेघा भगत ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है।