बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित घर में मृतक शंकर कच्छप के स्वजनों से मिले भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, बंधाया ढांढस
Bero, Ranchi | Mar 17, 2024 लोहरदगा लोक सभा के सह संयोजक सह भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने रविवार को बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित घर में मृतक शंकर कच्छप के स्वजनों से मिले। सन्नी टोप्पो ने मृतक की मां एतवारी कच्छप पत्नी रिया कच्छप बेटा अनीश कच्छप व स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और स्वजनों को ढांढस बंधाया।