बेरो: सड़क दुर्घटना में घायल हुई बेड़ो बस्ती की महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Bero, Ranchi | Mar 18, 2024 सड़क दुर्घटना में घायल हुई बेड़ो बस्ती निवासी 50 वर्षीय महिला रतनी देवी पति पुनई उरांव की सोमवार को इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। स्वजनों में कोहराम मच गया।