बांसवाड़ा: कोतवाली क्षेत्र के फतेपुरा में भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती बहू और सास गंभीर घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेपुरा गांव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, परिजनों ने बताया कि सुगना पत्नी रमेश और उनकी बहू उर्मिला पत्नी चंदन निवासी भट्टपुरा बाइक पर सवार होकर घर जा रही थीं। उर्मिला 6 माह की गर्भवती है। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।