Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चंदनकियारी: चंदनकियारी उप स्वास्थ्य केंद्र में शराब पीकर आने का आरोप, JLKM ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

Chandankiyari, Bokaro | Jun 3, 2026
चंदनकियारी उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. ए.के. झा पर शराब पीकर ड्यूटी पर आने और ANM, GNM सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों व मरीजों तथा उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।

MORE NEWS

Chandankiyari, Bokaro | Jun 17, 2026

📍 चंदनकियारी | बड़ी खुशखबरी
🎉 12 वर्षों का इंतजार खत्म, पर्वतपुर कोल ब्लॉक का रास्ता साफ!
पर्वतपुर कोल ब्लॉक का खनन लीज पट्टा मिलने के बाद चंदनकियारी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, रैयतों और ग्रामीणों ने अमलाबाद मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर के नेतृत्व में मुख्य गेट पर गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस फैसले से 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा। वर्षों से बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रहे हजारों परिवारों के लिए यह फैसला उम्मीद की नई किरण बनकर आया है।
खनन पट्टा की स्वीकृति के साथ केन्दुलिया, डिबरदा, बिराजडीह, नावाडीह, तलगड़िया, देवग्राम, पर्वतपुर, तीलाटांड़, अमलाबाद, करमाटांड़, नयावन, सिलफोर और फतेहपुर मौजा के 2174.52 एकड़ (880 हेक्टेयर) क्षेत्र में खनन गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं, सांसद ढुल्लू महतो द्वारा संसद में इस मुद्दे को उठाने को भी लोगों ने महत्वपूर्ण बताया।
💬 स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ खनन परियोजना की मंजूरी नहीं, बल्कि 12 वर्षों से रोजगार की आस लगाए बैठे हजारों परिवारों के सपनों को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक फैसला है।
#Chandankiyari #ParbatpurCoalBlock #AmarKumarBauri #DhulluMahato #Bokaro #Employment #JharkhandNews #BJP #CoalBlock #BreakingNews

📍 चंदनकियारी | बड़ी खुशखबरी 🎉 12 वर्षों का इंतजार खत्म, पर्वतपुर कोल ब्लॉक का रास्ता साफ! पर्वतपुर कोल ब्लॉक का खनन लीज पट्टा मिलने के बाद चंदनकियारी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, रैयतों और ग्रामीणों ने अमलाबाद मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर के नेतृत्व में मुख्य गेट पर गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस फैसले से 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा। वर्षों से बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रहे हजारों परिवारों के लिए यह फैसला उम्मीद की नई किरण बनकर आया है। खनन पट्टा की स्वीकृति के साथ केन्दुलिया, डिबरदा, बिराजडीह, नावाडीह, तलगड़िया, देवग्राम, पर्वतपुर, तीलाटांड़, अमलाबाद, करमाटांड़, नयावन, सिलफोर और फतेहपुर मौजा के 2174.52 एकड़ (880 हेक्टेयर) क्षेत्र में खनन गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं, सांसद ढुल्लू महतो द्वारा संसद में इस मुद्दे को उठाने को भी लोगों ने महत्वपूर्ण बताया। 💬 स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ खनन परियोजना की मंजूरी नहीं, बल्कि 12 वर्षों से रोजगार की आस लगाए बैठे हजारों परिवारों के सपनों को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक फैसला है। #Chandankiyari #ParbatpurCoalBlock #AmarKumarBauri #DhulluMahato #Bokaro #Employment #JharkhandNews #BJP #CoalBlock #BreakingNews

Chandankiyari, Bokaro | Jun 16, 2026

#SP का चंदनकियारी अनुमंडल के थाना-ओपी में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व मोहर्रम को लेकर दिए सख्त निर्देश।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चंदनकियारी थाना, भोजुडीह, आमलाबाद और वनगडिया ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए बाइक पेट्रोलिंग और नियमित गश्ती बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।

#BokaroPolice #Chandankiyari #SPInspection #JharkhandNews
SP Bokaro DC Bokaro

#SP का चंदनकियारी अनुमंडल के थाना-ओपी में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व मोहर्रम को लेकर दिए सख्त निर्देश। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चंदनकियारी थाना, भोजुडीह, आमलाबाद और वनगडिया ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए बाइक पेट्रोलिंग और नियमित गश्ती बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का निर्देश भी दिया है। #BokaroPolice #Chandankiyari #SPInspection #JharkhandNews SP Bokaro DC Bokaro

Chandankiyari, Bokaro | Jun 13, 2026

#चंदनकियारी #BokaroNews #News11 

🌺 राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुई चंदनकियारी की बेटी 🌺
संथाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
चंदनकियारी प्रखंड के संथाल लाघला गांव की बेटी एवं प्रसिद्ध संथाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा संथाली लोकनृत्य और लोकसंगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
बबीता हेम्ब्रम ने अपनी अथक मेहनत, संघर्ष और वर्षों की साधना के बल पर संथाली संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चंदनकियारी, झारखंड और संथाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस गौरवपूर्ण घोषणा के बाद उनके घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
चंदनकियारी की इस होनहार बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🌹🙏
#BabitaHembram #UstadBismillahKhanYuvaPuraskar #SantaliCulture #Chandankiyari #JharkhandPride

#चंदनकियारी #BokaroNews #News11 🌺 राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुई चंदनकियारी की बेटी 🌺 संथाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान चंदनकियारी प्रखंड के संथाल लाघला गांव की बेटी एवं प्रसिद्ध संथाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा संथाली लोकनृत्य और लोकसंगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। बबीता हेम्ब्रम ने अपनी अथक मेहनत, संघर्ष और वर्षों की साधना के बल पर संथाली संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चंदनकियारी, झारखंड और संथाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस गौरवपूर्ण घोषणा के बाद उनके घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। चंदनकियारी की इस होनहार बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🌹🙏 #BabitaHembram #UstadBismillahKhanYuvaPuraskar #SantaliCulture #Chandankiyari #JharkhandPride

Chandankiyari, Bokaro | Jun 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बाबा भैरवनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 12 वर्षों में भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है तथा दिन-रात देशवासियों के हित में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर पर तिलक लगाकर एवं नारियल फोड़कर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की गई।
#12YearsOfModiGovernment #NarendraModi #AmarKumarBauri #BJP #ViksitBharat #ModiHaiToMumkinHai #SevaSushasanGaribKalyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बाबा भैरवनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 12 वर्षों में भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है तथा दिन-रात देशवासियों के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर पर तिलक लगाकर एवं नारियल फोड़कर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की गई। #12YearsOfModiGovernment #NarendraModi #AmarKumarBauri #BJP #ViksitBharat #ModiHaiToMumkinHai #SevaSushasanGaribKalyan

Chandankiyari, Bokaro | Jun 10, 2026